प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- देहात कोतवाली के डिहवा भुपियामऊ निवासी गोविंद गौतम 30 अप्रैल की रात नगर कोतवाली इलाके की एक शादी के कार्यक्रम में लोगों को खाना परोस रहा था। इस दौरान भगोना सनी पाल के हाथ में छू गया। इसे लेकर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि बाद में सनी पाल अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा और गोविंद, उसके साले साहिल, रिश्तेदार सोनू को मारपीट कर घायल कर दिया। गोविंद ने चिलबिला रंजीतपुर के सनी पाल, अभिषेक, सावन और अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद को लेकर बारात में सगे भाइयों का सिर फोड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.