मोतिहारी, मार्च 27 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। घरेलू गैस की किल्लत से परदेश भी अछूता नहीं रहा। घर बार छोड़ रोजी रोटी के लिए बाहर कमाने गए दिहाड़ी मजदूरों पर भी आफत आ गई है। खाना पकाने के लिए गैस की किल्लत से मजदूर अपने घर वापसी करने लगे हैं। तमिलनाडु से ट्रेन से मोतिहारी रेलवे स्टेशन पहुंचे राजकिशोर पटेल ने बताया कि वहां भी गैस की किल्लत है। दो साल से वहां रहकर पोलदारी का काम करते थे। अपने बीवी बच्चों के साथ घर बार छोड़कर रोजी रोटी के लिए मेहनत करते थे। लेकिन खाना बनाने के लिए जब ब्लैक में भी गैस मिलना मुश्किल हो गया तो वे तमिलनाडु से वापसी कर अपने घर रामगढ़वा जा रहे हैं। संतोषी देवी ने बताया कि वह भी तमिलनाडु में रहकर दिहाड़ी पर काम करती थी। लेकिन गैस कनेक्शन नहीं था। जब तक गैस सिलेंडर में था तो खाना पकाती थी। गैस खत्म होने पर मि...