संभल, मार्च 15 -- बहजोई, संवाददाता। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना बहजोई कोतवाली क्षेत्र में सामने आई है। खाना न देने की बात पर गुस्साए बेटे ने अपनी सौतेली मां की हथौड़ा से हमला कर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। नगर के इस्लामनगर रोड स्थित नई बस्ती में शनिवार की रात युवक आदिव कहीं बाहर से घर लौटा व अपनी सौतेली मां से खाना मांगा। महिला ने उसे उस समय खाना देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक आपा खो बैठा। गुस्से में आकर युवक ने घर में रखा हथौड़ा उठा लिया और अपनी सौतेली मां के सिर पर वार किया। हथौड़ा का वार इतना गंभीर था कि करीब 42 वर्षीय महिला शमीम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.