खाना नहीं बनाने पर पत्नी को पीटा
गोपालगंज, अप्रैल 23 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता नगर थाने के हरखुआ वार्ड नंबर 23 मोहल्ले में गुरुवार को खाना नहीं बनाने से नाराज एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसके कमर में काफी दर्द थी। जिसके कारण उसने खाना नहीं बनाया। इससे नाराज होकर उसके पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बाद महिला ने घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला को उसके देवर के साथ लेकर महिला थाने पर गई। जहां से महिला को पुलिस ने इलाज कराने के लिए 112 की टीम के साथ भेज दिया। महिला थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.