चंडीगढ़, मार्च 30 -- हरियाणा के रोहतक जिले के कलानौर में सोमवार को डायल 112 पर तैनात एक एग्जम्प्टेड असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (E ASI) ने थाने के बाहर अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 53 साल के कुलदीप सिंह के रूप में हुई है जो कलानौर थाने में इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल पर तैनात थे। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुलदीप सिंह मूल रूप से झज्जर जिले के डीघल गांव के रहने वाले थे। फिलहाल वह रोहतक स्थित झज्जर चुंगी पर कमला नगर में रह रहे थे। उनके 3 बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है।थाने में खाना खाने आए थे कुलदीप सोमवार को कलानौर थाना में खाना खाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान वह थाना परिसर में नीचे एक किनारे चले गए, जहां उन्होंने अपनी...