शामली, फरवरी 27 -- देर रात्रि शहर के भैसवाल रोड स्थित पुलिस लाईन के निकट खाना खाने के दौरान हुए विवाद में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गत गुरूवार देर रात्रि शहर के भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी पुलिस लाईन के निकट कैराना में तैनात एक सिपाही नरेश कुमार खाना खाने के लिए पहुंचा था। बताया जाता है कि इसी दौरान खाना खाने के दौरान उसका ढाबा संचालन से विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि दोनों में हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान ढाबा संचालक का पुत्र अमित कुमार ने लोहे की रोड से सिपाही पर हमला कर दिचा। सिपाही के सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहु लुहान हो गया। सूचना पाकर थाना आदर्शमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सिपाही ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.