फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- कमालगंज, संवाददाता। होटल से खाना खाकर स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे एक युवक को गुरुवार की रात वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।26 वर्षीय राजू श्रीवास्तव निवासी श्रंगीरामपुर गुरुवार की शाम अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर रजीपुर के एक होटल में खाना खाने के लिए गए थे। खाना खाने के बाद वह वापस आ रहे थे कि तभी रजीपुर के नजदीक कानपुर के रोड पर एक चार पहिया वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग पहुंच गये। उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने राजू श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर अस्पताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.