खाना खाकर टहल रहे युवक पर हमला, दो नामजद समेत चार पर केस
मुरादाबाद, मई 12 -- खाना खाने के बाद टहल रहे युवक के साथ मारपीट करने व जान से मारने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतूपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र सोमपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात को खाना खाने के बाद गांव में टहलने निकला था। आरोप है कि रास्ते में गांव के नरेंद्र सिंह पुत्र होरी सिंह, अमन पुत्र नरेंद्र सिंह तथा परिवार के दो अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, दी तहरीर विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गए और मां-बहन की गालियां देते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि चीख-पुकार सुनकर उसका भाई दिनेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.