खाना खाकर टहलने निकले युवक से आईफोन लूटा
गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र के राजनगर में खाना खाने के बाद टहलने निकले युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने आईफोन लूट लिया। वारदात के बाद पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। राजनगर सेक्टर-7 में रहने वाले विवेकानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय सेवा में कार्यरत हैं और किराये के मकान में रहते हैं। बीती 27 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने निकले थे। इसी दौरान जब वह एमएस पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश उनके पास रुके। दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। उनमें से एक ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से आईफोन छीन लिया। घटना के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.