अमरोहा, अप्रैल 27 -- अमरोहा। खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे 45 वर्षीय कार चालक को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। फिलहाल, परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। रविवार रात हादसा अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में जोया मार्ग स्थित मोहल्ला बदावाला में हुआ। यहां पर रविंद्र सिंह का परिवार रहता है। पेशे से वह चालक थे। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे एक बेटी हैं। रविंद्र सिंह रात लगभग नौ बजे खाना खाकर घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में रविंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात में उनकी मौत हो गई। रविंद्र सिंह की ...