नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। फूड इंडस्ट्री में भी अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का इस्तेमाल बढ़ने लगा है। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेले आहार-2026 में भारतीय कंपनी ने ऐसा फ्रिज पेश किया है, जो खाना खराब होने से पहले ही संदेश देगा। होटल इंडस्ट्री में एआई आधारित फ्रिज और अन्य उपकरणों को बनाने पर काम कर रही कंपनी एलेनप्रो के संचालक संजीव जैन ने बताया कि इसमें इस्तेमाल की गई तकनीक भारतीय है और यह तकनीक फूड इंडस्ट्री के लाखों व्यवसायियों के लिए न केवल निगरानी आसान कर देगा, बल्कि लाखों के नुकसान से भी बचा सकता है। उन्होंने बताया कि कई ऐसे फ्रिज लांच किए गए हैं, जिनके तापमान की रियल टाइम निगरानी मोबाइल ऐप या सॉफ्टवेयर के जरिए किसी भी स्क्रीन पर की जा सकेगी। इस तकनीक को न सिर्फ बड़े हो...