फरीदाबाद, फरवरी 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में इस बार उत्तर प्रदेश का स्टॉल पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन की थीम पर आधारित इस स्टॉल के जरिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक और प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद एक ही जगह चखने का मौका मिल रहा है। स्वाद, परंपरा और संस्कृति के अनोखे संगम ने फूड लवर्स को अपनी ओर खींच लिया है। कानपुर निवासी मनोज गिरी इस स्टॉल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विविध और पारंपरिक व्यंजनों को लेकर सूरजकुंड मेले में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस स्टॉल का उद्देश्य केवल खान-पान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को व्यंजनों के माध्यम से देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाना है। वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन के तहत हर जिले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.