बदायूं, मई 23 -- 19 मई मंगलवार रात इस्लामनगर के बिसौली बिल्सी रोड के रहने वाले निज़ाकत के घर हुई कच्छा-बनियान धारी गिरोह की डकैती के तार अब संभल जिले से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि वारदात खानाबदोश गैंग ने अंजाम दी थी। पुलिस की टीमें बहजोई और संभल में लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं संदिग्ध चेहरों की गतिविधियों को खंगालने के साथ सर्राफा कारोबारियों से भी कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिसौली-बिल्सी रोड स्थित कस्बा इस्लामनगर में मंगलवार देर रात कच्छा-बनियान धारी बदमाशों ने निज़ाकत के घर धावा बोल दिया था। बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार को कब्जे में ले लिया और विरोध करने पर निज़ाकत, उनकी पत्नी मिस्कीन, पुत्रवधू फिजा, बेटी नाजिश और भतीजे अल्तमस के साथ मारपीट की थी। यह भी पढ़ें- किराना व्यापारी के परि...