खानपुर विधायक के फार्म हाउस गैंगरेप में आरोपी सिपाही की जमानत पर सुनवाई टली
अमरोहा, अक्टूबर 6 -- उत्तराखंड की खानपुर सीट से विधायक उमेश शर्मा के हसनपुर क्षेत्र स्थित फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से गैंगरेप के मामले में बिजनौर जेल में बंद आरोपी सिपाही प्रमोद कुमार राहत नहीं मिल सकी है। उसकी जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन हसनपुर पुलिस द्वारा रिपोर्ट अदालत में दाखिल नहीं की गई। इसके चलते सुनवाई टल गई। जमानत अर्जी पर नौ अक्तूबर को अगली सुनवाई होगी। मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों ने अभी तक जमानत के लिए अर्जी दाखिल नहीं की है। गौरतलब है कि हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि उसकी एक महिला मित्र ने उसकी मुलाकात सीआरपीएफ में तैनात हेड कांस्टेबल मोहित से कराई थी। युवती के मुताबिक 21 सितंबर को वह सोनीपत में मोहित से मिली थी। मोहित उसे घूमने के बहाने कार से मेरठ ले गया। वहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.