बागपत, फरवरी 18 -- बड़ौत। बुधवार को कोताना रोड पर उत्तराखंड खानपुर विधान सभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा का सर्व समाज उत्थान समिति द्वारा फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। ब्राह्मण सम्मेलन में भाग लेने जा रहे विधायक का रास्ते में समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा एडवोकेट ने विधायक को बुके देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि समाज की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान अमित वशिष्ठ, सेवाराम शर्मा, नीरज वत्स, प्रदीप शर्मा, बबलू स्वामी, राजकुमार शर्मा, हरिओम स्वामी, संजय त्यागी, रविन्द्र तोमर, उज्जवल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.