रुडकी, फरवरी 28 -- खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच छिड़ी जुबानी जंग ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया है। सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता कर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की ओर से सोशल मीडिया पर बयानबाजी को लेकर आपत्ति जताई। कहा कि हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन निजी महत्वाकांक्षा के लिए क्षेत्र की शांतिभंग करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...