रुडकी, मार्च 24 -- खानपुर ग्राम पंचायत में मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिनों से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसकी वजह से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने कूड़ा हटाए जाने की मांग की है। बताते चलें कि खानपुर ग्राम पंचायत में खंड विकास कार्यालय, थाना खानपुर व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अलावा भी कई सरकारी भवन खुले हुए हैं। लेकिन उसी सरकारी भवन तक पहुंचने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्रामीणों को मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिनों से लगे कूड़े के देर से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि कूड़े के ढेर से दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा कूड़े के ढेर को नहीं हटवाया जा रहा है। आलम यह है कि रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों व ग्रामीणों को धूल व दुर्गंध के बीच से होकर जाना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.