खानपुर में उर्स-ए-खरमासी का समापन, कव्वाली में झूमे अकीदतमंद
शाहजहांपुर, मई 22 -- खुदागंज, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम खानपुर में आयोजित ऐतिहासिक उर्से खरमासी का समापन सूफियाना कव्वाली कार्यक्रम के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उर्स में दूरदराज से पहुंचे अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। समापन अवसर पर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए, जिस पर देर रात तक लोग झूमते रहे। दरगाह परिसर जायरीनों से गुलजार रहा। मेले में लगी दुकानों और झूलों ने बच्चों व युवाओं का मन मोह लिया। इस दौरान "शेखचिल्ली जूनियर" आकर्षण का केंद्र बने रहे। आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे। उलेमाओं ने मुल्क की तरक्की और शांति के लिए दुआ कराई। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय उर्स में जलसा का हुआ प्रोग्राम थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.