देहरादून, मई 15 -- रुड़की। हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाथीराम निवासी मोहनावाला और विनोद कुमार निवासी लक्सर को उनके घरों पर छापेमारी कर हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह शामिल रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...