खानपुर पुलिस ने अलग-अलग गांव से चार को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर, जून 22 -- खानपुर। खानपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए खानपुर थाना अध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के अभियुक्त अरुण कुमार सिंह को रैनी गांव से, वहीं हत्याकांड के आरोपित पवन पासवान को सुरौल गांव से, हत्या का प्रयास करने के नामजद अभियुक्त मो. अली हुसैन को बुजुर्गद्वार गांव से तथा हत्या का प्रयास किए जाने के नामजद आरोपित मो. ओवेस को हरिटोल दिनमानपुर से गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.