खानपुर गांव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फायरिंग, छह युवकों पर मुकदमा दर्ज
रुडकी, जून 17 -- भगवानपुर, संवाददाता। खानपुर गांव में विवाद में एक पक्ष पर फायरिंग का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक पर सवार युवकों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज कर उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान पीड़ित जान बचाने के लिए पास के एक पड़ोसी के घर में घुस गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- खानपुर गांव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फायरिंग, छह युवकों पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.