खानपुर को हराकर गोगाचक बना विजेता
मुंगेर, जून 2 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर प्रखंड के पढ़भाड़ा पंचायत अंतर्गत खानपुर पासवान टोला में सोमवार की रात शॉर्ट लेग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 8 ओवर के इस रोमांचक टूर्नामेंट में 16 अलग-अलग टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन एनडीए नेता सह उपप्रमुख प्रतिनिधि मनोज मंडल ने किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गोगाचक बनाम खानपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गोगाचक के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खानपुर की टीम 8 ओवर में सभी विकेट गंवाकर मात्र 73 रन ही बना सकी। इस प्रकार गोगाचक ने 19 रन से शानदार जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में 15 गेंदों पर 40 रन की ताब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.