बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- खानपुर पुलिस और स्वाट टीम ने करीब तीन सप्ताह पहले खानपुर क्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान से जेवरात चोरी के मामले में शातिर महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बिजनौर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की तीन चेन, पीली घातु की एक सिल्ली, तमंचा-कारतूस और बाइक आदि सामान बरामद किया है। बदमाशों को यक्ष ऐप की मदद से पहचाना गया था। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि 16 मार्च को थाना खानपुर के कस्बा खानपुर में एक ज्वैलर्स की दुकान से कुछ बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचे थे और दुकानदार का ध्यान भटकाकर जेवरात चोरी कर ले गए थे। थाना खानपुर पुलिस द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वाट टीम को लगाया गया था। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.