समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- खानपुर। प्रखंड के कई सरकारी कार्यालयों में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। खानपुर प्रखंड एवं अंचल, मनरेगा, ई किसान भवन, बैंक आदि में बिजली नहीं रहने के कारण कर्मियों को काम करने में काफी परेशानी हुयी। इस उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने के कारण अधिकारी व कर्मी काफी परेशान दिखे। कार्यालयों में कर्मी दिन भर बिजली की ही चर्चा आपस में करते रहे। उधर, बिहार ग्रामीण बैंक खानपुर के शाखा प्रबंधक सलोनी कुमारी ने बताया कि मंगलवार को भी बिजली नहीं थी वहीं बुधवार को भी बिजली गायब है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि एक फेज में बिजली नहीं है। जिसके कारण बैंक में भी बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके कारण बैंक का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। वहीं मनरेगा पीओ नीरज कुमार ने बताया कि कार्यालय में बिजली नहीं रहने के कारण काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.