बदायूं, मार्च 20 -- स्वाद के लिए लगातार बदल-बदलकर तमाम ऐसे खानपान का इस्तेमाल आजकल लोग कर रहे हैं जो उनके शरीर को ही नहीं दातों के लिए बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं। तमाम नशीले खानपान सहित तो लोगों की जान को खतरा पहुंचा रहे हैं और मुंह के कैंसर जैसे रोगों के शिकार हो रहे हैं। हकीकत यह है कि लोग पेट भरने के लिए और जीभ का स्वाद लेने के लिए दिनभर मुंह तो चलाते हैं लेकिन उसकी केयर के बारे में नहीं सोचते हैं। इसीलिए लोग दंतरोग के शिकार हो जाते हैं। जिला पुरुष अस्पताल सहित अस्पतालों में आने वाले मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जायेगा। मगर लोगों को खुद भी जागरूक होने की जरूरत है। खानपान सुधारने की जरूरत है, उल्टासीधा खानपान न केवल दांत को खराब करता है बल्कि तमाम बीमारियां देता है। वर्तमान में जिला पुरुष अस्पताल में बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.