पूर्णिया, मई 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बदलते दौर में खराब जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण स्कूली बच्चों और किशोरों में गैर-संचारी रोग एनसीडी जैसे मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इस गंभीर संकट से भावी पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया एपीआई बिहार चैप्टर महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की है। इसके तहत शनिवार को जिले के जानकीनगर स्थित एक स्कूल में एक विशेष रिसर्च प्रोजेक्ट और वृहद स्वास्थ्य जांच अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इस पायलोट प्रोजेक्ट के शोधकर्ता सह एपीआई बिहार चेप्टर अध्यक्ष डॉ आर के मोदी के जाने-माने टीबी व चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ यू बी सिंह को विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कुमार एवं सेक्रेटरी शैलेन्द्र सिंह ने बु...