खानदारी जमीन को लेकर विवाद में चाचा को गोली मारकर घायल करने का आरोपी गिरफ्तार
पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित जीएलए कॉलेज गेट के पास अष्टभुज मंदिर के समीप शनिवार को जमीनी विवाद में चाचा गुड्डू तिवारी उर्फ संजय तिवारी को गोली मारकर घायल करने के आरोपी भतीजा प्रीतम तिवारी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। उसके निशान देही पर एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं। पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शहर थाना की पुलिस ने चियांकी हवाई अड्डा के समीप से प्रीतम तिवारी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बारालोटा में साढ़े 22 डिसमिल खानदानी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसका आरोप है कि जमीन को जाली दस्तावेज के माध्यम से हड़पने का प्रयास किया जा रहा था। इसी विवाद के कारण उसने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.