बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता मकान में कब्जा करने से रोकने पर खानदानियों ने मां बेटे समेत तीन लोगों को लाठी से पीट कर लहूलुहान कर दिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के शुकुल थोक निवासी 50 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी रामकरन ने अपनी सास सुहगिया को रहने के लिए एक कमरा दिया था। सुहगिया कमरे में ताला लगाकर घर से कुछ दूर स्थित डेरा में रहने लगी। प्रेमा की देवरानी अभिलाषा रविवार की सुबह मकान में कब्जा करने आ गई। इस पर प्रेमा ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अभिलाषा समेत तीन लोगों ने प्रेमा को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। मां को पिटता देखा दो पुत्र 18वर्षीय प्रकाश, 20वर्षीय अखलेश बचाने आए तो उन्हे भी पीट कर घायल कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.