शाहजहांपुर, मार्च 9 -- मीरानपुर कटरा। रमज़ान मुबारक में खानकाह हुसैनिया में आयोजित दैनिक रोज़ा इफ़्तार में 19वें रमज़ान को भी भारी संख्या में रोज़दार शामिल हुए। सज्जादानशीन हज़रत सैयद मसऊद अहमद कलीमी और ख़ानकाह नाज़िम डा. असद अहमद कलीमी शामिल हुए। खानकाह हुसैनिया के सज्जादानशीन हज़रत सैयद मसऊद अहमद कलीमी ने कहा रमज़ान बेहद मुबारक महीना है। रोज़ा इंसान में भूख और बेबसी का अहसास पैदा करता है। ख्वाहिशात पर काबू रखना सिखाता है। दिल में इबादत का जज़्बा पैदा होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...