उरई, मार्च 18 -- कालपी। माह रमजान शरीफ में खानकाह शरीफ समेत कई मस्जिदों में कुरान मुकम्मल होने पर कार्यक्रम हुआ। दरगाह कैफ सज्जादानशीन मौलाना सैयद गयासुद्दीन मियां समेत भारी संख्या में रोजदारों ने दुआ मांगी। खानकाह ए आलिया मोहम्मदिया कालपी शरीफ की मस्जिद में मुफ्ती मुज़म्मिल हुसैन सक़ाफी ने खानकाह शरीफ में 27 दिन की तराबीह (नमाज) में सैकड़ों लोग के साथ अदा की। 27 दिन की तराबीह पढ़कर पूरा कुरान मुकम्मल किया। खानकाह ए मुहम्मदिया कालपी के सज्जादानशीन सैय्यद गयासुद्दीन अहमद तिरमिज़ी क़ादरी ने अपने सम्बोधन में माह ए रमज़ान मुबारक की फज़ीलत बताई और पैगाम दिया इस माह ए रमज़ान मुबारक के आखिरी अशरे में रब की खूब इबादत करे और अहले सुन्नत वल जमात में रहकर अपनी जिंदगी गुजारे। उन्होंने उर्स ए ख़्वाजा शाह फजलुल्लाह की तारीख का एलान किया। आगामी 1,2,3 मई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.