उरई, मार्च 18 -- कालपी। संवाददाता पवित्र माह रमजान शरीफ में खानकाह शरीफ समेत कई मस्जिदों में कुरान मुकम्मल होने पर धूमधाम से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दरगाह कैफ सज्जादानशीन मौलाना सैयद गयासुद्दीन मियां समेत भारी संख्या में रोजदारों तथा नमाजियों ने हिस्सा लेकर अल्लाह पाक से मुल्क तथा कौम की तरक्की तथा खुशहाली की दुआ मांगी।खानकाह ए आलिया मोहम्मदिया कालपी शरीफ की मस्जिद में मुफ्ती मुज़म्मिल हुसैन सक़ाफी ने खानकाह शरीफ में 27 दिन की तराबीह (नमाज) में सैकड़ों लोग के साथ अदा की। 27 दिन की तराबीह पढ़कर पूरा कुरान मुकम्मल किया। खानकाह ए मुहम्मदिया कालपी के सज्जादानशीन सैय्यद गयासुद्दीन अहमद तिरमिज़ी क़ादरी ने अपने सम्बोधन में माह ए रमज़ान मुबारक की फज़ीलत बताई और पैगाम दिया इस माह ए रमज़ान मुबारक के आखिरी अशरे में रब की खूब इबादत करे और अहले सुन्नत व...