सीवान, अप्रैल 4 -- सीवान। शहर के रामराज मोड़ स्थित खानकाह अमजदिया शरीफ में सात दिवसीय 138 वें सालाना उर्स में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में सालाना उर्स में 2 अप्रैल को गागर शरीफ हुआ। इस दौरान शहर के सभी मोहल्लों से अकीदतमंद सुफियाना कव्वाली के साथ अपने सिरों पर गागर लेकर खानकाह पहुंचे। रात्रि में महफिले शमां में सुफियाना कव्वाली का आयोजन किया गया। खानकाह के सज्जादानशीन डॉ. हयात अहमद अमजदी ने बताया कि सलाना उर्स में उत्तर बिहार के अलावा दूसरे इलाके व राज्यों से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात 9 बजे से हजरत सैयद शाह तस्ददुक अली चिश्ती साबरी रह. व दीगर बुर्गन रह० के मजार शरीफ पर चादरपोशी की जाएगी। 5 की रात 2 बजे से महफ़िले खास बाद नमाजे फजर गुसुल पाक होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.