पीलीभीत, मार्च 8 -- पूरनपुर, संवाददाता। शुक्रवार को नगर के मोहल्ला रजागंज में रमजान के पाक माह में खानकाहे नूरिया रज़विया में कुरआन ए पाक का जलसा हुआ। इस दौरान उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु अन्हा की फ़ातिहा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की। इस दौरान और मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगीं गई। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। तरावीह की नमाज में हाफिज मोहम्मद हसान ने कुरआन पाक की तिलावत की। हाफिज उस्मान ने समाती की जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान रसूले पाक की बारगाह में नात, मनकबत, सलात और सलाम पेश किए गए। मौजूद उलेमाओं ने रमजान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना सब्र, इबादत और इंसानियत की सेवा का महीना है। इस मुबारक महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। नेक काम करने और बुरे कामों से दूर ...