भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वक्फ सैयद शाह इनायत हुसैन 159, खानकाह पीर दमड़िया शाह खलीफाबाग की ओर से सोमवार को होली के अवसर पर 70 जरूरतमंद परिवारों के बीच सद्भावना होली किट का वितरण किया गया। यह किट मोहद्दीनगर, अंबेडकर नगर, नाथनगर अनाथालय रोड, लालूचक, चंपानगर और मसकन बरारी क्षेत्रों में बांटी गई। खानकाह के सज्जादा नशीन मौलाना सैयद शाह फखरे आलम हसन ने बताया कि विशेष रूप से कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के बीच किट का वितरण किया गया, ताकि रंगों के इस त्योहार की खुशी हर घर तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होना और उपहारों का आदान-प्रदान करना दिलों को करीब लाने की सकारात्मक पहल है। ऐसे प्रयासों से समाज में भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है। मौके पर देव ज्योति मुखर्जी, मो. अहमद बाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.