खानकाह-ए-शहबाजिया में जश्न-ए-गौस ए आजम कॉन्फ्रेंस आयोजित
भागलपुर, सितम्बर 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मौलानाचक स्थित खानकाह-ए-शहबाजिया में हजरत गौस-ए-पाक (रह.) की याद में एक दिवसीय जश्न-ए-गौस-ए-आजम कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। असर की नमाज के बाद सज्जादानशीन सैयद शाह इंतेखाब आलम शहबाजी ने शाहजहानी मस्जिद में पैगंबर साहब के मुए-ए-मुबारक, गिलाफ-ए-काबा और हजरत गौस-ए-आजम के पवित्र तबररूकात की जियारत कराई, जिसके लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान देश-दुनिया में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। रात में आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कोलकाता के मौलाना हसन रजा शकाफी ने हजरत गौस-ए-आजम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बिहार, बंगाल, झारखंड और मुंबई से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया यह भी पढ़ें- Balra...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.