बरेली, अप्रैल 15 -- बरेली। खानकाह-ए-वामिकिया के सज्जादानशीन 80 साल के सय्यद मोहम्मद मियां वामिका का इंतकाल हो गया है। भतीजे सय्यद सलमान मियां से बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी ने फोन पर बात करके गम और अफसोस का इजहार किया। आज गुरुवार को खानकाहे वामीकिया में सपुर्द खाक किया जाएगा। दरगाह नासिर मियां पर मगफिरत की दुआ की। इस मौके पर दरगाह के सूफी वसीम मियां साबरी नासरी, रिजवान साबरी, नन्ना मियां, सूफी कमाल मियां साबरी नासरी, शाहिद रजा नूरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.