हाथरस, मई 15 -- हाथरस। खाध्य पदार्थो में मिलावट को रेाकने के लिए जिलेभर में खाध्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए खाध्य विभाग की टीम के द्वारा दुकानों से लेकर हथठेले वाले से खाध्य सामग्री के नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सहायक आयुक्त के द्वारा कई स्थानों पर जांच की छोले भटूरे मिठाई व दूध, मसाले के नमूने लिए गए। इससे दुकानदारों में खलबली मची रही। डीएम के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य दो रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व व निर्देशन में सब्जी मंडी मेंडू के पास रंजीत पुत्र गोकुल सिंह की छोले भटूरे की दुकान से तैयार छोले का नमूना लिया। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW) के माध्यम से जलेसर रोड, रुहेरी और सासनी पर विभिन्न खाद्य पदार्थ यथा दाल, मिठाइयां, दूध और मस...