खाद संकट से जूझ रहे किसानों का हाल बेहाल, नहीं हो रही सुनवाई
मेरठ, मई 29 -- सरधना क्षेत्र में खाद संकट लगातार गहराता जा रहा है। शुक्रवार को इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने पहुंचे किसानों की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान केंद्र के बाहर जमा हो गए, लेकिन केंद्र का ताला देर से खुला। जिसके विरोध में किसानों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने एसडीएम से इस मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों में खाद और दवाइयों की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से उन्हें लगातार केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाद नहीं मिल रही, जिससे खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। लाइन में आगे लगने को लेकर किसानों के बीच कहासुनी और विवाद भी हो गया। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.