कौशाम्बी, अगस्त 1 -- खरीफ सीजन में उर्वरक की किल्लत और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने उप जिलाधिकारी प्रेरणा गौतम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि विकास खंड नेवादा के पिपरहटा गांव की सड़क के निर्माण के लिए दो-तीन बार सर्वे कराया जा चुका है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। वहीं तहसील क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों में उर्वरक की भारी कमी से किसान परेशान हैं। खरीफ की धान, बाजरा और ज्वार जैसी फसलों के लिए इस समय खाद की जरूरत है, लेकिन चकबंदी वाले गांवों मे...