रुद्रपुर, मई 2 -- राजेन्द्र तिवारी, शक्तिफार्म। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्तिफार्म बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद समिति अध्यक्ष केपी मंडल को ज्ञापन सौंपा गया। शनिवार को कांग्रेसियों ने किसानों के साथ मिलकर यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद वितरण से संबंधित कृषि निदेशालय के आदेश को निरस्त करने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि इस आदेश से उन्हें समय पर आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल पाएगी। उन्होंने सरकार पर तुगलकी फरमान जारी करने का आरोप लगाते हुए इसे किसानों के शोषण वाला आदेश बताया। किसानों ने मांग की कि पूर्व की भांति सोसायटियों के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था बहाल की जाए। उनका कहना था कि खाद वितरण को नियंत्रित करना और प्रति एकड़ केवल एक कट्टा खाद देने का नियम खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.