खाद वितरण में जबरन वसूली के विरोध में फूटा किसानों का गुस्सा
चंदौली, मई 30 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। कृभको क्रय केंद्र मोहम्मदाबाद चकिया पर खाद वितरण के दौरान किसानों से कथित जबरन वसूली का मामला सामने आने पर शुक्रवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। यह भी पढ़ें- सहकारी समिति में यूरिया वितरण विवाद खत्मकिसानों के आरोप किसानों का आरोप है कि खाद वितरण के समय प्रति बोरी के साथ डेढ़ सौ रुपये का जैविक पैकेट जबरन दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि जैविक पैकेट लेने से इनकार करने पर खाद नहीं दी जा रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।धरना प्रदर्शन का परिणाम धरने के दौरान किसान सभा के नेताओं ने मौके पर ही कुछ किसानों से वसूले गए अतिरिक्त पैसे वापस भी करवाए। किसानों ने इसे किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.