रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। सहकारी समितियों में उर्वरक वितरण पर लगी सीमा को लेकर किसानों और समिति पदाधिकारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में सहकारी समितियों के चेयरमैन और संचालकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर एडीएम कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि जिले की सभी सहकारी समितियों के किसानों की फसली ऋण एवं उर्वरक ऋण सीमा जिला सहकारी बैंक ऊधमसिंह नगर से स्वीकृत होती है। मुख्य कृषि अधिकारी के 31 मार्च 2026 के पत्र के अनुसार एक कृषक को बिना अनुमति 5 बैग से अधिक यूरिया, डीएपी व अन्य खाद की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि एक से 10 एकड़ तक भूमि रखने वाले किसानों के लिए 5 बैग खाद पर्याप्त नहीं है। इससे फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है ...