बलरामपुर, मई 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। खरीफ सीजन में सहकारी समितियों पर उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन व सहकारिता विभाग ने विशेष मोबाइल ऐप आधारित व्यवस्था शुरू की है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विकास खंड गैंडास बुजुर्ग के ग्राम इटईरामपुर के 100 किसानों को खाद प्राप्त करने की तिथि और समय संबंधी संदेश भेजकर इस नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। अब किसानों को खाद लेने के लिए सहकारी समितियों पर घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज और कॉल के माध्यम से खाद प्राप्ति की तिथि और समय की जानकारी दी जाएगी, जिससे भीड़ नियंत्रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.