रामपुर, जून 13 -- ​रामपुर। उर्वरक वितरण में लागू की गई नई ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में भाकियू से जुड़े किसान भड़क गए। नियम को तत्काल रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार को विकास भवन में जोरदार प्रदर्शन किया और वहीं दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि नया नियम वापस नहीं लिया गया, तो कलेक्ट्रेट में बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। ​इससे पहले, भाकियू कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित प्रदेश कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। किसानों का कहना था कि इस समय फसलों के लिए खाद की सख्त जरूरत है, लेकिन सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है। ऊपर से प्रशासन ने ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। भाकियू के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में किसान नारेबाजी करते हुए विकास ...