खाद वितरण और गन्ना भुगतान को लेकर परिषद ने उठाई आवाज
संभल, सितम्बर 21 -- राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की बैठक रविवार को तहसील अध्यक्ष इकराम वारसी के आवास पर हुई। बैठक में भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों की समीक्षा के साथ किसानों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र ने जनपद के किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परिषद खाद वितरण से जुड़ी शिकायतों की जानकारी और साक्ष्य जुटाकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखेगी। यदि वितरण में अनियमितता सामने आती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में चीनी मिलों पर किसानों के पिछले वर्ष के गन्ने का भुगतान बकाया होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। परिषद ने प्रशासन से किसानों का लंबित भुगतान जल्द दिलाने की मांग की। साथ ही सम्भल सदर, चन्दौसी और गुन्नौर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.