गोंडा, जून 2 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में यूरिया उर्वरक की टैगिंग, अनियमित बिक्री और रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर एक जून को किए गए औचक निरीक्षण में इटियाथोक क्षेत्र के फुटकर उर्वरक विक्रेता मोहम्मद असलम खां के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उन्होंने एक बोरी यूरिया के साथ दो किलो अन्य उत्पाद बेचकर किसानों को बाध्य किया। निरीक्षण के दौरान महराजगंज स्थित राधेश्याम गुप्ता और जयप्रभाग्राम के रमेश खाद भंडार के वितरण रजिस्टर में दर्ज किसानों से फोन पर संपर्क किया गया। किसानों ने बताया कि उन्हें यूरिया के साथ अन्य उत्पाद भी खरीदने पड़े। जांच में यह भी सामने आया कि खरगूपुर स्थित सोनी खाद भंडार थोक और फुटकर विक्रेताओं के बीच बिचौलि...