समस्तीपुर, सितम्बर 16 -- विभूतिपुर, निसं। रिटेल फर्टिलाइजर एंड फार्मर्स वेलफेयर फाउण्डेशन (बिहार) के बैनर तले समस्तीपुर जिले के उर्वरक विक्रेताओं की एक बैठक हुई। खोकसाहा स्थित एक निजी परिसर में हुई बैठक में समस्तीपुर जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने भाग लिया। अध्यक्षता विभूतिपुर के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सचिव संजय कुमार संतोष ने की। वक्ताओं ने सरकार एवं संबंधित विभाग की उर्वरक विक्रय नीति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। वक्ताओं का कहना था कि विभाग की नीतियां पारदर्शी नहीं हैं। अधिक मूल्य पर उर्वरक खरीद कर उसे कम मूल्य पर बेचना विक्रेताओं के लिए संभव नहीं है। सवाल उठाया कि जब बिक्री का मूल्य निर्धारित है, तो सरकार खरीद का मूल्य क्यों निर्धारित नहीं करती? कागजी प्रक्रिया और क्यूआर कोड से किसान परेशान हैं। यह भी पढ़ें-...