खाद विक्रेताओं के स्टॉक की जांच की मांग
लोहरदगा, अगस्त 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में यूरिया समेत अन्य कृषि खाद की कथित किल्लत और कालाबाजारी को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश मंत्री मनीर उरांव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं से डीसी को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व उपाध्यक्ष नवीन कुमार टिंकू, हर्षनाथ महतो, जिला महामंत्री पशुपति नाथ पारस और मिथुन कुमार तमेड़ा शामिल थे।मौके पर प्रदेश मंत्री मनीर उरांव ने कहा कि जिले में किसानों को यूरिया और अन्य आवश्यक कृषि खाद की उपलब्धता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। इससे खरीफ फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.