खाद विक्रेताओं की बैठक में सूर्य घर योजना का लाभ लेने की अपील
सुपौल, अगस्त 30 -- किशनपुर,एक संवाददाता प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार मंडल की अध्यक्षता में खाद-उर्वरक विक्रेताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को अपने घरों की छत पर सौर प्लेट (सोलर पैनल) लगवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक आम लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है। योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, उपभोक्ता संख्या, मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण और छत के स्वामित्व से संबंधित प्रमाण पत्र आवश्यक है। छत स्वामित्व प्रमाण पत्र स्व-अभिप्रमाणित भी किया जा सकता है। पात्र लाभुक ऑनलाइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.