बिहारशरीफ, अक्टूबर 6 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। किसानों को अब यूरिया, डीएपी समेत अन्य खाद लेने से पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के 24 घंटे के अंदर अधिकृत विक्रेता से खाद उठाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर बुकिंग स्वत: रद्द हो जाएगी। खरीद के समय किसान की पहचान व कृषि विवरण का सत्यापन होगा। निर्धारित मात्रा से अधिक बिक्री और जबरन उत्पाद टैगिंग पर रोक रहेगी। नई व्यवस्था से कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...